शिक्षक
दिवस पर विशेष
शिक्षक दिवस आते ही सबसे पहले डॉ सर्वपल्ली राधा
कृष्णन को याद करते है| प्रति वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है| वैसे तो
पुरे विश्व में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है परन्तु भारत में इसे 5 सितम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है दुनिया के 21 देशों में इसे 5 अक्टूबर को मनाया जाता है तो दुनिया के 11 देशो में 28 फरवरी को भी टीचर्स
डे के रूप में मनाया जाता है.
इस धरती का हर वो व्यक्ति जो हमारा सही मार्गदर्शन करे,
उसे भी गुरु समान ही समझना चाहिए| दुनिया के हर प्राणी की प्रथम गुरु उसकी माता होती है जो उसे जन्म से लेकर अंत तक जीवन के हर पड़ाव पर उसका मार्ग दर्शन करती है
|
घर के बाद दूसरा गुरु, हमारे शिक्षक होते है जो
कुम्हार की भांति कच्ची मिट्टी से घड़े और दीपक तैयार के रूप में हमें तैयार करते है| यही घड़े प्यास
बुझाते है और दीपक प्रकाश फैलाते है | शिक्षक अज्ञान के अंधेरो में लिपटी हुई
दुनिया में हमें ज्ञान के सूरज की सही राह दिखा कर हमे आसमान में जगमगाते रहने की
प्रेरणा देते है |शिक्षक हमे हमारे वास्तविक गुणों और अवगुणों से परिचय करते है|
"A good teacher can inspire hope, ignite the imagination, and instill a love of learning."
एक अच्छा शिक्षक हमारे जीवन को हर
द्रष्टिकोण से संवारता है | शिक्षक यह सिखाता है और बताता है कि आज हम जो है, उससे
बेहतर कैसे बन सकते है | इसीलिए भारतीय संस्कृति में गुरु को इश्वर से भी ऊपर रखा
गया है | इसलिए तो कबीर जी ने लिखा है ---
“ गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, काके लागूँ पायं |
बलिहारी, गुरु आपने जिन गोविंद दियो मिलाय ”
“ A TEACHER TAKES A HAND,OPEN A MIND,ANDTOUCHES A HEART”.
0 comments:
Post a Comment