घर पर बनायें शाही गुलाब जामुन

शाही गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री जो चाहिए वो इस प्रकार है :-
मावा
|
250 ग्राम
|
पनीर
|
70 ग्राम
|
चीनी
|
4 कप
|
मैदा
|
½ कप
|
पानी
|
3 कप
|
घी
|
तलने के लिये
|
मावे और पनीर को कस ले और अच्छी तरह से मिक्स कर ले| यह ध्यान रखना है की गाठे नहीं पड़े फिर इसमें मैदा मिला कर छोटी छोटी गोली बना लेंगे | अब हम तलने के लिए घी गरम करेंगे | जब घी अच्छी तरह गरम हो जाये तो गैस बंद कर देंगे और घी को थोडा ठंडा होने देंगे| जब घी थोडा ठंडा हो जाये तो एक एक गुलाब जामुन की गोली घी में डालेंगे अब गैस को धीमी आँच पर रखेंगे | गुलाब जामुन को तलते समय बार बार हिलाना नहीं है नहीं तो वह टूट जायेंगे | जब गुलाब जामुन हल्के भूरे रंग के हो जाये तो बहार निकाल लेंगे|
गुलाब जामुन की चाशनी बनाने के लिए
एक कडाई में चीनी और पानी मिलाकर उबाल लेंगे और तब तक उबालेंगे जब तक एक तार की चाशनी न बन जाये | जब चाशनी बन जाये तब उसमे गुलाब जामुन डालकर 7 -8 घंटे के लिए भीगने देंगे | अब आपके गरम गरम गुलाब जामुन तैयार है |
0 comments:
Post a Comment