10 तरीके....बच्चो के आपस के झगड़े दूर करने के
भाई बहनों में जलन की भावना, प्रतिस्पर्धा यानि competition और
लडाई झगड़ा को कहते है सिबलिंग्स राईवेलरी | यह समस्या हर उन माता पिता का
है जिनकी एक से अधिक संताने है | इस समस्या को यदि सही उपचार
प्रणाली के अंतर्गत देखा समझा जाये तो समस्या बहुत बड़ी नहीं होगी | इसके लिए हम कुछ बातो का ध्यान रख कर बच्चो के साथ अपने व्यवहार को सही
करे तो आप बच्चो को एक सुन्दर भविष्य और सुन्दर
संस्कार दे संकेगी :
बच्चो में अपनी पसंद न निर्धारित
करे | बच्चो की तुलना दुसरे बच्चो या उनके भाई बहन से न
करे | हर बच्चे का अपना एक स्वभाव होता है उसे उसी के
साथ स्वीकार करे |दोनों बच्चो को एक दुसरे के साथ को- ओपरेट
करना सिखाए, न की प्रतिस्पर्धा करना |बच्चे
अगर आपस में झगड़ रहे हो तो सबसे पहले उनसे झगडे की वजह जाने |
बच्चो को झगड़ता देख खुद चीखे चिल्लाये नहीं
संयम से काम ले |
बच्चे किस समय ज्यादा आपस में झगड़ते है इस बात
पर भी ज्यादा ध्यान दे और उसके पीछे के कारण का पता लगाये |
परिवार में चलने वाली गतिविधियों में भी बच्चो
की राय ले, उनकी बातें ध्यान से सुने |
बच्चो को समझाए की दोनों बच्चे बराबर है कोई
किसे को नीचा न दिखाये.
बच्चो की बात को प्यार से सुने हर समय उन्हें
टाइम नहीं है ऐसा न कहे | उन्हें अपनी मन की बात कहने का
स्वतंत्र अधिकार होना चाहिए |
इन कुछ बातो से हम अपने बच्चो को एक सुन्दर
भविष्य और संस्कार दे सकते है |
0 comments:
Post a Comment