जोक्स (Jokes) चुटकले
चिंटू- यार बात आइ एम गोइंग का मतलब क्या
होता है?
टिल्लू- मैं जा रहा हूं|
चिंटू- अबे ऐसे कैसे जाएगा|
बीस लोगों से पूछ चुका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं| जवाब बता के जा|
शिवराम (नौकर से)- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या
नहीं?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है!
शिवराम- अरे तो टॉर्च जलाकर
देख ले कामचोर|
एक ऑटो चलाने वाले की शादी हो
रही थी| जब उसकी दुल्हन फेरों के बाद
उसके पास बैठी तो वह बोला- ‘थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक सवारी और बैठ सकती है|’
टीचर- यह बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
चम्पू- कर दी न बेकार बात!
दुनिया में एक ही देश है भारत| बाकी सब तो विदेश हैं|
एक
बार चिंटू ने- एक ओवर मे कितनी गेंद होती हैं?
मिंटू-
छ: गेंद|
चिंटू- अरे पगले गेंद तो एक
ही होती है उसे छ: बार फेंका जाता हैं|
पुलिस- तुमने टिकट क्यों नहीं लिया?
गोलू- रेलवे स्टेशन पर लिखा था, किसी अनजान आदमी से कोई चीज न लें|
0 comments:
Post a Comment