आम का पानी का आचार रेसिपी


आम का पानी का आचार


सामग्री:-

कच्चा आम
1 किलो
लाल मिर्च पाउडर
½ कप
हींग
1/6 कप
नमक
आवश्यकता अनुसार
सौफ
1 कप
दाना मेथी
¼ कप
सरसों की दाल
¼ कप
हल्दी
1 टेबल स्पून

विधि :-


 कच्चे आम को धो कर साफ़ कपडे से पौछ ले| अब लम्बी लम्बी फ़ाके काट ले| अब इसमें नमक व हल्दी लगाकर 2 दिन तक धूप में रख दे| 2 दिन बाद बाकी बचे हुए सभी मसाले डालकर चार दिन तक धूप में रख दे| अब इस आचार को जार में भर कर रख दे और खाने के साथ परोसे|



असली लाल किताब खरीदिये 


Share:

राजस्थानी गट्टे का पुलाव रेसिपी


राजस्थानी गट्टे का पुलाव




सामग्री :-

बासमती चावल
1 ½ कप
बेसन
1 ½ कप
दही
¼ कप
हल्दी पाउडर
¼ टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर
2 टी स्पून
गरम मसाला
¼ टी स्पून
तेज पत्ते
2 -3
राई – जीरा
½ टी स्पून
करी पत्ते
8 -10
अदरक – हरी मिर्च का पेस्ट
1  टी स्पून
निम्बू का रस
स्वादानुसार
नमक
स्वादानुसार
हरी धनिया बारीक़ कटा हुआ
2 टी स्पून
तेल
आवश्यकतानुसार
हींग
चुटकी भर

विधि :-

गट्टे के लिए बेसन में 3 टी स्पून तेल, लाल मिर्च पाउडर, हिंग, अमचूर, गरम मसाला, दही नमक मिलकर कड़क गूंध लेंगे| और लंबे रोल बनाकर गरम पानी में डालकर उबाल ले| रोल्स के नरम होने पर आँच से उतारकर छान ले| और छोटे छोटे टुकड़े काट कर रख ले| कढाई में 4 टी स्पून तेल गरम करके राई जीरा का छौक लगाये| तेजपत्ते, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर करी पत्ते डाल कर भुन ले| अब गट्टे डालकर हल्का सा भुन ले| अब सारे मसाले डालकर पका ले और पके हुए चावल डालकर ऊपर से निम्बू का रस, हरा धनिया मिलाकर 5 मिनट आँच पर पकाएं | लीजिये तैयार है राजस्थानी पुलाव | आप इन्हें गरमा गरम सर्व करे |   
Share:

घर पर बनाये आम का श्रीखंड


घर पर बनाये आम का श्रीखंड


सामग्री :-

आम का पल्प
1 किलो
शक्कर
3 किलो
दही
5 किलो

विधि :-


आम का पल्प निकाल कर रख लेंगे| एक आम के छोटे छोटे टुकड़े काट कर रख लेंगे| दही को मलमल के कपडे में बांधकर 3 से 4 घंटे के लिए टांग देंगे| ताकि सारा पानी निकल जाये| अब इस दही में शक्कर और आम का पल्प मिलकर| फ्रीज में रख देंगे| और ऊपर से आम के छोटे टुकडो से सजाकर ठंडा ठंडा सर्व करेंगे | 
Share:

गर्मी से बचने के घरेलू उपचार

गर्मी से बचने के घरेलू उपचार



1
हर रोज कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए|
2
हमेशा घर की बनी हुई ताजी चीजे ही खाए |
3
सलाद ज्यादा मात्रा खाएं और अच्छी तरह धो कर खाए |
4
बहार के कटे हुए फ्रूट, जूस आदि पीने से बचे |
5
संतरा, अंगूर, तरबूज, ककड़ी जैसे मौसमी फल खाएं |
6
छाछ, नारियल पानी, शिकंजी, आम का पानी, शरबत ज्यादा मात्रा में पीए|
7
कॉटन व हल्के रंग के कपडे पहने |
8
आंखों में जलन होने पर गुलाब जल में रुई भिगोकर आंखों पर रखे |
9
धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करे |
10
चाय व कॉफ़ी का उपयोग कम से कम करे |
11
भोजन के साथ पुधिना प्याज व कच्चे आम की चटनी जरूर खाएं |
12
तरल पदार्थ का सेवन अधिक मात्रा में करे |
13
फोड़े फुन्सिया होने पर नीम के पत्तो को पिस कर उन पर लगाये, आराम आ जायेगा |
14
रात के खाने में रेशे दार सब्जी ले |
15
शरीर में पानी की कमी न होने दे |
16
एक बार में भरपेट खाने की बजाय थोडा थोडा करके कई बार खाएं |
Share:

पाइए जिओ के नए प्लान से 10 जीबी फ्री डाटा हर महीने


पाइए जिओ के नए प्लान से 10 जीबी फ्री डाटा 

हर महीने 



Share:

खस रोज डीलाईट रेसिपी



खस रोज डीलाईट



सामग्री :-

खस सिरप
 10 टेबल स्पून
रोज सिरप
10 टेबल स्पून
सोडा
2 बोतल
आइस क्रीम
1 कप
एप्पल
1 बारीक़ कटी हुई
बर्फ
थोड़ी सी बारीक़ कुटी हुई

विधि :-


सबसे पहले  रोज सिरप और सोडा को मिला लेंगे| अब गिलास में सबसे पहले 1 टेबल स्पून खस का सिरप डालेंगे, फिर रोज सोडा का मिक्सर ऊपर से डालेंगे| अब इसमें बारीक़ कटी हुई एप्पल और बर्फ और ऊपर से आइस क्रीम डालकर सर्व करे |
Share:

चोको डीलाईट रेसिपी


चोको डीलाईट

सामग्री :-

क्रीम
400 ग्राम
मिंट एसेंस
½ टी स्पून
ग्रीन कलर
½ टी स्पून
शक्कर
14 टेबल स्पून
दूध
400 ग्राम
कोको पाउडर
3 टेबल स्पून
वेनीला आईस क्रीम
1 कप
बर्फ
बारीक़ चुरा किया हुआ
चोकलेट स्टिक्स
गार्निश करने के लिए


विधि :- 

सबसे पहले क्रीम,  मिंट एसेंस, ग्रीन कलर और 4 टेबल स्पून शक्कर को मिलकर ग्लास में एक लेयर बना लेंगे|  फिर दूध, कोको पाउडर, वेनीला आईस क्रीम,  10 टेबल स्पून शक्कर, बर्फ का चुरा  सभी को मिलकर ग्लास पर दूसरी लेयर बनायेंगे| फिर चोकलेट स्टिक्स से गार्निश करके सर्व करेंगे| 
Share:

हमारा Youtube चेनल सब्सक्राइब करें

विज्ञापन

amazon india

advertisement

Featured Post

इस खास शुभ संयोग और मुहूर्त में करें कलश स्थापना नवरात्री 2017 विशेष

इस खास  शुभ संयोग और मुहूर्त में करें कलश स्थापना नवरात्री 2017 विशेष  21 सितंबर 2017 से शारदीय नवरात्रि का शुभारम्भ  होगा माता रानी ...

Statistics

विज्ञापन

Search This Blog

Other Posts

OUR YOUTUBE CHANNEL

OUR YOUTUBE CHANNEL
Click On Narendra Agarwal

Translate in Any Language

विज्ञापन

Best Recipes

ad2