बैगन का भरता रेसिपी
आज हम बहुत ही आसान तरीके से बैगन का भरता बनाना सीखेंगे तो आईये जानते है इसके लिए हमे क्या क्या सामग्री की आवश्यकता है –
सामग्री-
बैगन
|
2 मीडियम साइज़ के
|
प्याज
|
1
|
टमाटर
|
1
|
हरी मिर्च
|
2
|
लहसून
|
4-5 कलिया
|
अदरक
|
1 टुकड़ा
|
लाल मिर्च
|
½ टी स्पून
|
गरम मसाला
|
½ टी स्पून
|
हल्दी
|
¼ टी स्पून
|
तेल
|
2 टेबल स्पून
|
नमक
|
स्वादानुसार
|
हरा धनिया
|
बारीक़ कटा हुआ
|
सबसे पहले बैगन को छिल ले और पानी में कट ले फिर एक कूकर में थोडा तेल लगाकर उसमे बैगन नमक और हल्दी डाल कर कूकर में 2 सिटी लेले| जब कूकर ठंडा हो जाये तो आप देखेंगे की बैगन अच्छी तरह पक गए है अब उन्हें चम्मच की सहयता से मैश कर ले| अब हम एक कडाई में तेल गरम करके प्याज, अदरक, और लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भुन ले| ध्यान रहे की प्याज सुनहरा न हो| फिर सारे मसाले डाल कर टमाटर डालकर अच्छी तरह से पका लेंगे| फिर इसमें मैश किये हुए बैगन मिलकर थोड़ी देर के लिए ढक देंगे| बीच बीच में हिलाते रहेंगे| जब बैगन तेल छोड़ दे तब आंच से उतार लेंगे और हरा धनिये से सजा कर गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करेंगे |
0 comments:
Post a Comment