Facebook से डिलिट कर दिए फोटो और पोस्ट वापस कैसे लायें
कई बार हम गलती से या फिर फ्रेंड या
गर्लफ्रेंड से झगड़ा या ब्रेकअप हो जाने पर गुस्से में उस रिश्ते की सम्बंधित सभी फेसबुक पोस्ट और फोटो को तुरंत ही बगैर सोचे समझे डिलीट कर देते है और फिर क्या होता है जब दो दिन बाद में दोस्तों के साथ सैटिलमेंट हो जाता है तो ऐसी स्थिति में अगर जोश में आकर
आपने भी FB फोटोज डिलीट कर डाली हैं तो होश
में आने पर दिल बैठ सकता है कि हाय मेरा वो प्यारा डेटा अब मुझे वापस कैसे
मिलेगा। तो दोस्तों आज इस लेख में हम बताएँगे कि फेसबुक
की वो काम की जानकारी, जो आपको
लौटा सकती है वही प्यारी यादें आप कैसे वापस प्राप्त कर सकते है
इसके लिए फेसबुक सेटिंग्स आपको देती है यह आजादी और प्राप्त कर सकते है वो ऑप्शन जिसके द्वारा आप गलती से डिलीट किए हुए अपने डेटा को भी वापस पा सकते
हैं। तो कैसे आइये स्टेप बाई स्टेप जानते है पूरा तरीका --
यह सेटिंग्स चेक करिए
सबसे पहले अपने पेज के टॉप राइट हैंड कॉर्नर पर बने ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें फिर सेटिंग्स खोलें।
सबसे पहले अपने पेज के टॉप राइट हैंड कॉर्नर पर बने ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें फिर सेटिंग्स खोलें।
अब खुले हुए सेटिंग्स का अंतिम ऑप्शन यानि Download a Copy
of your Facebook Data पर क्लिक
करें।
![]() |
| Facebook setting for Recover Data |
अब इस पेज पर दिखे रहे ऑप्शन स्टार्ट
/ डाउनलोड अर्काइव पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक पॉपअप मैसेज आएगा, जिसमें
लिखा होगा कि जैसे ही आपका यूजर डेटा अर्काइव हो जाएगा, वो आपकी
रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। इस मैसेज पर ओके क्लिक करें। कुछ ही देर बाद ही फेसबुक आपको एक ईमेल लिंक भेजेगा, जहाँ से आप अपना खोया हुआ फेसबुक डेटा डाउनलोड कर सकते हैं।
=================








0 comments:
Post a Comment