जीवन में संघर्ष जरुरी है



जीवन में संघर्ष जरुरी है
Image result for संघर्ष 

       एक गाँव में एक किसान रहता था| उसकी फसल अक्सर ख़राब हो जाया करती थी कभी बाढ़  आ जाती तो कभी सुखा पड़ जाता| कभी सूरज की तेज किरणे फसलो को जला देती, तो कभी ओले गिरने से फसल ख़राब हो जाती| इस सबसे किसान परेशान होकर एक दिन वह मंदिर में गया और वहा पहुचकर भगवान के सामने खड़ा होकर कहने लगा, प्रभु, मेरी एक प्रार्थना है की एक साल मुझे मौका दीजिए| मै जैसा चाहू वैसा मौसम हो| ताकि मै भी अन्न के भंडार भर दू| तभी आकाशवाणी हुई की, ठीक है, जैसा तुम चाहोगे वैसा ही मौसम  रहेगा |

       किसान खुश होते हुए घर वापस आ गया| अब की बार उसने खेत में गेहू की फसल बोई| जब वह चाहता तब धुप खिल जाती, जब चाहता की फसल को पानी देना है तो बारिश हो जाती | तेज धुप, तूफान, ओले, आंधी- तूफान तो उसके आस पास भी नहीं आते| समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की ख़ुशी भी, क्योकी उसने आज तक ऐसी फसल नहीं देखी थी| 

       अब फसल के काटने का समय भी आ गया| किसान बहुत खुश होकर फसल काटने खेत में पहुचा लेकिन जैसे ही उसने गेहू की बलिया हाथ में ली, वह देखता रह गया|गेहू की एक  भी बाली में बीज ही नहीं था| सारी बलिया अंदर से खाली थी| किसान दुखी होकर भगवान से कहने लगा, भाग्वान ये आपने क्या किया|  तभी आकाशवाणी हुई, ये तो होना ही था! तुमने पौधे  को संघर्ष का जरा भी मौका नहीं दिया| न तो उन्हें तेज धुप में तपने दिया, न आंधी – तूफान से जूझने दिया| बगैर चुनौतियों के सीधे सीधे बढ़ते रहे इसलिए अंदर से खोखले रह गए| अब पौधे इन सबसे जूझते हुए आपने आप को बचाने का संघर्ष करते| तब ही उनमे दाना बनता, उनकी जीवटता को उभार मिलता| यह सुनकर किसान को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने मेहनत करने की ठान ली|



कहानी की शिक्षा  --- 

हमे जीवन में हमेशा संघर्ष करते रहना चाहीये| क्योकि जीवन को सार्थक बनाने के लिए संघर्ष जरुरी है   
Share:

0 comments:

Post a Comment

हमारा Youtube चेनल सब्सक्राइब करें

विज्ञापन

amazon india

advertisement

Featured Post

इस खास शुभ संयोग और मुहूर्त में करें कलश स्थापना नवरात्री 2017 विशेष

इस खास  शुभ संयोग और मुहूर्त में करें कलश स्थापना नवरात्री 2017 विशेष  21 सितंबर 2017 से शारदीय नवरात्रि का शुभारम्भ  होगा माता रानी ...

Statistics

विज्ञापन

Search This Blog

Other Posts

OUR YOUTUBE CHANNEL

OUR YOUTUBE CHANNEL
Click On Narendra Agarwal

Translate in Any Language

विज्ञापन

Best Recipes

ad2